भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रार्थी मोहम्मद शफीक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 सितंबर की रात्रि 8 बजे शिव प्रसाद होटल सुपेला के बाहर खड़ी मोटर साइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सुपेला में 303 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान वाहन एवं आरोपी की तलाश की। इसी दौरान सूचना के आधार पर आरोपी अभिषेक नगराले (33 वर्ष) निवासी एलआईजी-02, 25/08 जवाहर नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की मोटर साइकिल को आर.के. मैदान, स्लाटर हाउस के पास छिपाकर रखना बताया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी गई मोटर साइकिल बरामद कर की है।
