Tuesday, September 8, 2026

पीएमश्री नवोदय व नगपुरा की विज्ञान ज्योति की छात्राओं ने किया IIT भिलाई का केपी विजिट

दुर्ग : न्यूज़ 36 : डीएसटी द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए, विज्ञान ज्योति प्रोजेक्ट दुर्ग जिले के पी एम श्री जे एन वी बोरई को दिया गया है। इसमें नवोदय विद्यालय बोरई की दसवींएवं 11वीं की विज्ञान छात्राओं के अलावा पी एम श्री सेजस नगपुरा की छात्राएं भी पंजीकृत है। इस कार्यक्रम में दसवीं की 50 एवं 11वीं की 49 छात्राएं पंजीकृत है।

विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने विभिन्न कार्यक्रम जैसे रोल मॉडल इंटरेक्शन, नॉलेज पार्टनर विजिट कराए जाते हैं। विजिट में विभिन्न इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज तथा कारखाने, साइंस सेंटर इत्यादि शामिल होते हैं। इसके अतिरिक्त करियर काउंसलिंग, अटल टिंकरिंग गतिविधियों, जे ई ई और नीट की तैयारी के लिए एकेडमिक सपोर्ट क्लास एवं स्टडी मटेरियल दिया जाता है ।11वीं की प्रत्येक छात्रा को 1000 रुपए प्रति माह की स्कॉलरशिप एवं कक्षा दसवीं की छात्राओं को साइंस किट दी जाती है और स्टेम गतिविधियां कराई जाती हैं। के पी विजिट के अंतर्गत 1 सितंबर 2026 को 11वीं विज्ञान की 49 छात्राओं ने आईआईटी भिलाई का भ्रमण किया। इसमें पी एम श्री जे एन वी की 25 एवं पी एम श्री सेजस नगपुरा की 24 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं के साथ पी एम श्री जे एन वी बोरई से श्रीमती जयमाला श्रीवास्तव (पी जी टी रसायन) एवं पी एम श्रीसेजस नगपुरा से श्रीमती प्रीति जैन (व्याख्याता रसायन) शामिल हुई। यहां छात्राओं ने विभिन्न प्रयोगशालाओं का विजिट किया, जिसमें सबसे पहले एनर्जी स्टोरेज रिसर्च लैब, में दो प्रकार से उत्तप्रेरकों पर शोध चल रहा है और जिसमें धातु और अधातु पर कार्य हो रहा है। यहां पर विभिन्न प्रकार के उपकरण जैसे ग्लब बॉक्स, क्रिंपिंग मशीन, बाल मिल देखें। इसके अलावा यहां पर कार्बनिक पदार्थ द्वारा बैटरी बनाने की प्रक्रिया, रिसर्च स्कॉलर तेजराम, जो कि रायपुर से हैं, ने दी। ऑप्टिक लैब में प्रकाश पर आधारित शोध किए जाते हैं। इसमें ध्रुवीकरण फिल्टर, आर जी बी कलर मॉडल आदि जानकारी दी गई। केमिस्ट्री लैब में ब्रिग्स रोशर ऑस्किलेटिंग रिएक्शन का डेमोंसट्रेशन मिस सुनीता और मिस मीनाक्षी द्वारा किया गया। विभिन्न रसायनों के उपयोग के द्वारा वह अभिक्रिया दिखाई गई तो बच्चे बहुत उत्साहित हुए। बायो लैब का भी विजिट कराया, जिसमें प्रोटीन संश्लेषण एवं शुद्धिकरण पर आधारित प्रयोग चल रहे हैं और लगातार खोज कार्यक्रम संचालित है। बायो फार्मास्यूटिकल विकास के लिए अध्ययन जारी है। यहां डी एन ए औरआर एन ए में प्रोटीन निष्कर्ष एवं शुद्धिकरण के लिए प्रयोग, अल्ट्रा सेन्ट्रीफ्यूज के द्वारा नैनो कणों और सैल ऑर्गेनल्स को अलग करना दिखाया गया। पी एम श्री जे एन वी के प्राचार्य श्री शंकर प्रसाद एवं पी एम श्री सेजस नगपुरा की प्राचार्या श्रीमती सुनीता मूर्ति का संपूर्ण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news