Tuesday, September 8, 2026

दुर्ग बस स्टैंड के पास गांजा बेचने का आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत दुर्ग बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के पास गांजा बेचने के आरोप में एक अंतरराज्यीय आरोपी को – गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरे रंग की टी शर्ट भूरे लोवर पहने एक युवक अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंचकर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान वसंत श्याम राव ओमकारे, निवासी थाना कोनदवा, जिला पुणे के रूप में हुई। तलाशी में काले बैग से 2 किलो 520 ग्राम गांजा, 540 रुपए की बिक्री रकम और जियो भारत कंपनी का कीपैड मोबाइल जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1,26,540 रुपए बताई गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news