भिलाई : न्यूज़ 36 : रेलवे में क्लर्क की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि ग्राम मजगांव जिला कबीरधाम निवासी भागीरथी पटेल को न्यु खुर्सीपार बंगाली कालोनी निवासी चंचल पाल ने रेलवे में क्लर्क की नौकरी लगाने का झांसा देकर 5.92 लाख का ठगी किया। चचंल की अचानक रायपुर में जान पहचान हो गई उसने झांसे में लेकर नौकरी के लिए रकम लिया। पूर्व सरकार के केबिनेट मंत्रियों से गहरा संबंध होने का झांसा देकर रकम लिया था।
चंचल पाल ने सरकारी नौकरी के लिए 6 लाख रूपये में सौदा तय हुआ। 27 दिसंबर 2022 की दोपहर पीड़ित ने चंचल को 5.92 लाख रुपए नगदी दिया। चंचल पाल ने 50 रूपये के स्टाम्प मे नोटरी कराकर दिया है। नौकरी लगाने आरोपी ने एक सप्ताह में हो जाने की गारंटी दी थी। नौकरी नहीं लगती है तो पूरे पैसा वापस देने की बात भी चंचल ने कहा था। लेकिन नौकरी लगी और न ही पैसा वापस हुआ है। परेशान होकर शिकायत पुलिस से की गई। बाद में पीड़ित को पता चला कि चंचल पाल कई लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर रकम लिया है। उनकी आज तक नौकरी नहीं लग पाई है।
