भिलाई : न्यूज़ 36 : श्री बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज भिलाई की आमसभा में सर्वसम्मति से श्याम गुप्ता को नया अध्यक्ष चुना गया। सभा की अध्यक्षता भिलाई अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की।
आमसभा में कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समाज के सामाजिक भवन निर्माण को लेकर सांसद और क्षेत्रीय विधायक से संपर्क करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
चुनाव में श्याम गुप्ता के अध्यक्ष चुने जाने पर समाजजनों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक धनीराम गुप्ता, संयोजक राजेंद्र गुप्ता, योगेश गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद गुप्ता, सुभाष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नमित गुप्ता, बालचंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, मन्नू गुप्ता, आर डी गुप्ता, सुशील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
महिला इकाई से अध्यक्ष नीतू गुप्ता, सचिव अल्का गुप्ता, कोषाध्यक्ष नेहा गुप्ता, सलाहकार सुनीता दिनेश गुप्ता सहित पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
