भिलाई : भिलाई : थाना जामुल क्षेत्र में रात 2 बजे स्टंटबाजी कर रील बनाने वाले बुलेट चालक को पुलिस ने शराब के नशे में पकड़ा है। उसके साथ थाने पहुंचे पांच अन्य युवक भी नशे में मिले।
पुलिस के अनुसार 07.09.2026 की रात बुलेट क्रमांक CG 04 MY 3982 पर तीन युवक सवार होकर मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ तेज रफ्तार और लापरवाही से स्टंट करते हुए रील बना रहे थे। जांच में चालक पवन तिवारी निवासी हाउसिंग बोर्ड, जामुल शराब के नशे में मिला। अपराध क्रमांक 646/2026 धारा 281 BNS एवं 184, 185 MV एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
5 मिनट बाद बिना नंबर प्लेट वाली काले शीशे की थार से कुछ युवक थाने पहुंचे। टेस्ट में पांचों नशे में पाए गए। उनके विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी अधिनियम और थार के विरुद्ध MV एक्ट के तहत कार्रवाई हुई।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
