Monday, September 7, 2026

हथखोज में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

भिलाई : न्यूज़ 36 : हथखोज में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का स्थापना एवं अनावरण समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। नव जागृति दुर्गोत्सव समिति, श्री राम सेवा समिति, हमर हरियर भुइंया समिति और अजय नव जागृति शीतला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने प्रतिमा का अनावरण कर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। सभा को संबोधित करते हुए सांसद बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी संस्कृति, परंपरा, पहचान और अस्मिता का प्रतीक हैं। प्रतिमा की स्थापना माटी और संस्कृति के प्रति गौरव को मजबूत करेगी और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जुड़ने की प्रेरणा देगी।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, पार्षद राकेश बंछोर, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष सुकालू मढ़रिया, पुनीत साहू, पंचू यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news