Monday, September 7, 2026

केस लोचन के माध्यम से आत्मसंयम और साधना का संदेश

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब दुर्ग में चल रहे चातुर्मास के दौरान धर्मसभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच नेपाल केसरी, मानव मिलन के संस्थापक राष्ट्र संत श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज का केस लोचन विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ।

Oplus_16908288

चतुर्विध संघ की उपस्थिति और साध्वी लक्ष्मी जी महाराज की मौजूदगी ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
राष्ट्र संत श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज का केस लोचन पुनीत मुनि जी महाराज और सुद्धेश मुनि जी महाराज द्वारा संपन्न किया गया। इस दौरान साधु-साध्वियों और श्रावक-श्राविकाओं ने धर्म आराधना करते हुए संतों की तप, त्याग और संयम साधना के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
एक दिन पूर्व पुनीत मुनि जी महाराज का केस लोचन राष्ट्र संत मणिभद्र मुनि जी महाराज द्वारा किया गया था। गुरु-शिष्य परंपरा की इस आध्यात्मिक परंपरा ने श्रद्धालुओं को संयम और आत्मशुद्धि का संदेश दिया।

Oplus_16908288

धर्मसभा में संतों ने कहा कि केस लोचन केवल केश त्याग नहीं, बल्कि मोह, अहंकार और सांसारिक आसक्तियों के त्याग का प्रतीक है। साधु जीवन का प्रत्येक संस्कार आत्मकल्याण की दिशा में एक कदम है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धर्मलाभ प्राप्त किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news