शिक्षा विभाग जल्द स्कूल मे शिक्षकों की व्यवस्था नहीं कराये तो धरने पर बैठूंगी : पार्षद वार्ड 11
साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : साजा वार्ड 11 मे अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक शाला मे केवल एक शिक्षक, बच्चे अंग्रेज़ी के 26अक्षर नहीं पढ़ पाते लिखने तो दूर की बातहै, दस दिन बीतने के बाद भी अभी तक स्कूल में नहीं हो पाई शिक्षकों की व्यवस्था, विभाग यदि चाहे तो दो पाली मे लग रहे स्कूलों को एक साथ लगाकार व्यवस्था कर सकते हैं किन्तु ऐसी ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिल रही, वही इस पुरे मामले मे वार्ड 11 के पार्षद जमुना जायसवाल ने कहा की बच्चो के जिंदगी से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं है। विभाग जल्द ही शिक्षकों की व्यवस्था नहीं करेंगे तो स्कूल मे ताला बंदी कर धरने पर वह बैठेंगी, , उन्होने कहा की सरकार एक तरफ शिक्षा से वंचित बच्चो को स्कूल तक ले जाने प्रयास का दावा करते है किन्तु यह दावा मात्र कागज तक दिखाई पड़ रहा।
