भिलाई : न्यूज़ 36 : कुम्हारी टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने चोरी का मोबाइल बरामद किया है। वाहन में सवार तीन लोगों को यातायात पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना कुम्हारी के सुपुर्द किया। वाहन चेकिंग के दौरान आम नागरिक से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन सीजी 04 क्यू एल 3497 को तत्काल रोक कर जांच की गई। वाहन में सवार तीन युवकों से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ । मोबाइल फोन को गूगल आईडी के माध्यम से ट्रेंस कर तुरंत कार्रवाई की गई थी।
पुलिस ने बताया कि 3 अगस्त की रात को कुम्हारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक आम नागरिक द्वारा सूचना मिली कि उसका मोबाइल फोन चोरी कर तीन युवक वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यू एल 3497 से जा रहे हैं। मोबाइल फोन को गूगल आईडी के माध्यम से ट्रेस करते हुए संबंधित नागरिक उक्त वाहन का पीछा कर रहे थे। वाहन के कुम्हारी टोल प्लाजा पहुंचने पर यातायात पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सहायक उप निरीक्षक निर्दोष एक्का एवं अन्य स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोक कर चेकिंग की गई जिसमें चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
