Friday, September 4, 2026

अवैध शराब बिक्री करने वाले पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी,एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपियो के विरूध थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवार बस्ती मछली मार्केट के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब का ब्रिकी कर रहे की सूचना पर तत्काल थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। शराब बेचते हुए पकडे गये आरोपी का नाम पूछने परं अपना नाम पारस उडिया पिता रामनाथ उडिया सा. खुर्सीपार के पास बेचे जाने हेतु रखे गये शराब आदि को समक्ष गवाह पारस उडिया से 30 पौवा एवं बिक्री रकम जप्त किया गया।

आरोपियों का कृत्य पाये जाने से आरोपीयो के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 387/26 धारा 34(2) आब. एक्ट प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 02.09.2026 को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपियो को जेल निरूध किया गया।
घटनास्थल – देवार बस्ती मछली मार्केट के पास खुर्सीपार भिलाई

आरोपी का विवरण : पारस उडिया पिता रामनाथ उडिया  35 साल सा. बोलबम चौक केनाल रोड गयत्री मंदिर के पास खुर्सीपार
जप्त सामग्री : 30 देशी पौवा बिक्री रकम 160 रु कीमती 2560/-रु

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक लक्ष्मण केंवट,हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संदिग्ध व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news