निगम प्रशासन तैयारी में जुटा
भिलाई : न्यूज़ 36 :इस बार का राज्योत्सव भिलाई-दुर्ग जिले के रहवासियों के लिए काफी खास हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्योत्सव पर दुर्ग को इलेक्ट्रिक सिटी बस की सौगात मिल सकती है। केंद्र सरकार ने दुर्ग जिले को 50 इलेक्ट्रिक सिटी बस देने की घोषणा की थी।
इसके साथ ही बसों को रखने और चार्जिंग करने के लिए बस डिपो बनाने के लिए करीब 9 करोड़ रुपए की बजट भी दिया है। इसी के तहत भिलाई निगम बाईपास रोड में बस डिपो बना रहा है। इसका काम लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कुछ दिनों पहले दिल्ली से केंद्रीय टीम
भी जांच करने के लिए आई थी। राज्योत्सव के आयोजन में निगम के अफसरों की माने तो राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। इस अवसर पर ई-सिटी बस की सौगात दे सकते हैं। इसके लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिया गया है कि वे इससे पहले सिटी बस डिपो की तैयारी पूरी कर लें। निर्देश के तहत निगम ने काम तेजी से शुरू कर दिया है और अपनी तैयारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन स्तर पर बसों के संचालन के लिए समिति बनाई गई है। समिति के नेतृत्व में और फैसले के अनुसार ही बसों का संचालन होगा। बसों से संबंधित फैसले समिति ही लेगी।
