Wednesday, September 2, 2026

तीज मिलन उत्सव, छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण महिला समाज ने नृत्य-नाटिका से कुरीतियों पर किया प्रहार

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण महिला समाज, भिलाई द्वारा धनोरा स्थित सेलिब्रेशन पैलेस में तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य नाटिका, हास्य-व्यंग्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया और दर्शकों का मनोरंजन भी किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के मुख्य आतिथ्य, समाजसेविका रायपुर दीप्ति दुबे की विशेष उपस्थिति तथा अर्चना चौबे की अध्यक्षता में मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद प्रार्थना तिवारी ने भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत की।
इस दौरान आरती तिवारी एवं वर्षा शुक्ला ने राजनीतिक व्यंग्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को खूब गुदगुदाया। अनुपमा, सुषमा, वसुंधरा, वंदना एवं मनीषा ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरीं। वहीं बबली एवं शैल ने हास्य प्रहसन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में हंसी-खुशी का माहौल बना दिया।

अर्चना चौबे, आरती दीवान, सरोज शर्मा, सरिता मिश्रा, अनिता चौबे, रश्मि, रजनी दुबे, सरला दुबे, ज्योति, विजया, शेफाली, शोभा, रिचा, स्वीटी एवं मंजुषा ने छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले तीज पर्व की परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखकर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर संदेशात्मक तरीके से प्रहार किया गया।

कार्यक्रम में मीना शर्मा ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि प्रीति तिवारी ने मनोरंजक खेलों का आयोजन कराया। इससे तीज मिलन उत्सव का माहौल और भी जीवंत हो गया।
धनोरा सेलिब्रेशन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वाति, वंदना एवं सुनीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन जयंती शर्मा ने किया। उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक तीज की खुशियों के साथ सामाजिक जागरुकता और सांस्कृतिक विरासत को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news