Wednesday, September 2, 2026

कॉलेज जाने घर से निकली युवती लापता, रिपोर्ट दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : कॉलेज जाने के लिए घर से निकली युवती जब वापस घर नहीं आई तब परिवार वालों ने उतई थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराए है। पुलिस ने धारा 140 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया हेमलता साहू नेवई पारा उतई वार्ड नंबर 2 निवासी है और वह खेती किसानी का काम करती है। उसके दो बच्चे जिसमें बड़ा लड़का प्रेम ठाकुर 21 साल का है वहीं लड़की युक्ति ठाकुर 19 साल की है जो हेमचंद यूनिवर्सिटी में द्वितीय वर्ष कॉलेज की पढ़ाई कर रही है। 31 अगस्त को सुबह 10:00 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी जो घर वापस नहीं लौटी है। आसपास पता तलाश करने एवं रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज कराई है।उसे आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है, यदि उसकी बेटी स्वतंत्र रहती तो निश्चित वापस आ जाती। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news