तलवारबाजी में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली बेटी को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की गौरव और प्रतिभावान तलवारबाज कु. मोनिका साहू को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह में शहीद राजीव पांडेय अलंकरण से सम्मानित होने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदखुरी में भव्य आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कु. मोनिका साहू को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कु. मोनिका साहू ने अपनी प्रतिभा, कठिन मेहनत और लगन से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। तलवारबाजी जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में राज्य स्तरीय अलंकरण प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है।
मोनिका की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि हमारे क्षेत्र की हजारों बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है।
मैं मोनिका के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना करता हूं। वह प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह रोशन करती रहें, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। हमारी सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और परिजनों को भी बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हुई।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य शिखा मिश्रा शाला विकास समिति अध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर पूर्व सरपंच खेमलाल चंद्राकर, भूपेंद्र साहू , संजय बघेल , प्रभारी प्राचार्य रश्मी पाठक , बी. आर. बेलचंदन , संजू मिश्रा , तोषी पटेल एवं समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
