Wednesday, September 2, 2026

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिला भाजपा भिलाई की संगठनात्मक बैठक संपन्न

बूथ एवं शक्ति केंद्रों को मजबूत कर एकजुटता के साथ चुनाव जीतने का लिया संकल्प

भिलाई : न्यूज़ 36 : आगामी नगर निगम भिलाई एवं नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक संरचना, बूथ एवं शक्ति केंद्रों की मजबूती तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सांसद विजय बघेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार चुनावी बैठक लेने पहुंचे नगर निगम भिलाई के प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, सह प्रभारी लक्ष्मी वर्मा, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा निकाय चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा, सह प्रभारी मीनल चौबे एवं सूर्यकांत राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला प्रभारी रामजी भारती उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि आगामी चुनाव हम सभी को मिलकर जीतना है। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुटता, परिश्रम और संगठनात्मक समन्वय के माध्यम से ही चुनाव में विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सवन्नी ने संगठनात्मक कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन भाजपा जिला के संरचना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा करते हुए आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठनात्मक ढांचा ही चुनावी सफलता का आधार होता है और प्रत्येक स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन किया जाना चाहिए। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा निकाय चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा ने बूथ एवं शक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहते हुए मतदाताओं से सतत संपर्क बनाए रखना होगा तथा शक्ति केंद्र स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाना होगा। बैठक को सह प्रभारी मीनल चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, सह प्रभारी लक्ष्मी वर्मा, सह प्रभारी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सह प्रभारी सूर्यकांत राठौर ने भी संबोधित किया।

द्वय महामंत्री मनीष अग्रवाल एवं सुषमा जेठानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में राम खिलावन वर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, चिन्ना केशवालु, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा एवं पूनम शुक्ला, जिला मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू एवं मनोज तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू एवं विजय सिंह, मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी एवं दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news