जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पद एवं गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह पंचवटी, शिवनाथ नदी रोड, दुर्ग में सोमवार को संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग ने की। इस अवसर पर गजेन्द्र यादव, विधि एवं शिक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुमन एक्का, प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश, दुर्ग, ललित चंद्राकर, विधायक, दुर्ग ग्रामीण तथा अलका बाघमार, महापौर, नगर निगम दुर्ग सहित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के. विनोद कुजूर द्वारा संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प
इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ता समाज की गरिमा, न्याय व्यवस्था की प्रतिष्ठा एवं अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन अतिथियों, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।
इन्होंने ली पद की शपथ
शपथ ग्रहण करने वालों में रमेश शर्मा अध्यक्ष, प्रशांत जोशी उपाध्यक्ष, रविशंकर सिंह सचिव, साकेत मिश्रा कोषाध्यक्ष, पूजा मोंगरी महिला उपाध्यक्ष, राकेश यदू सहसचिव, संध्या शुक्ला महिला सहसचिव, रवि शंकर मानिकपुरी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव, दसोदा सिक्का क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला), ज्ञान प्रकाश तिवारी ग्रंथालय सचिव व कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
