21 सदस्यी कमेटी ने आज कार्यभार संभाला….
सेक्टर-6 भिलाई नगर कालीबाड़ी में नवगठित कार्यकारी समिति का पदभार ग्रहण समारोह और वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित रहे। सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। नई 21 सदस्यीय कार्यकारी समिति के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर दायित्व संभाले। अध्यक्ष डॉ. दीप चटर्जी सहित उपस्थित सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया। पांच सदस्य शहर से बाहर होने के कारण शामिल नहीं हो पाए। समारोह में सांसद बघेल और विधायक यादव ने समिति सदस्यों संग पौधारोपण किया। कालीबाड़ी परिसर को हरित व स्वच्छ बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प किया गया। सांसद बघेल ने कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक यादव ने भी शुभकामनाएं दीं और मंदिर विकास में सरि य सहभागिता की बात कही। बच्चों का जूडो कराटे प्रदर्शन भी हुआ।
