Sunday, August 30, 2026

रायपुर नाका चाकुबाजी : बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के सिर में घुसा चाकू

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के रायपुर नाका में रक्षाबंधन की शाम हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि बताया जा रहा है कि सतीश गुप्ता किसी विवाद का हिस्सा नहीं था। वह दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा था, लेकिन इसी दौरान उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चाकू उसके सिर में धंस गया। घायल युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

डायल 112 को कई बार सूचना, फिर भी समय पर नहीं पहुंची टीम ?

स्थानीय लोगों का दावा है कि विवाद के दौरान डायल 112 पर कई बार पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस के समय पर मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच व्यस्त रायपुर नाका क्षेत्र में सड़क पर विवाद होने के बावजूद पुलिस की तत्काल मौजूदगी क्यों नहीं रही, यह जांच का अहम बिंदु है।

यदि आपात सूचना मिलने के बाद पुलिस समय रहते मौके पर पहुंचती, तो क्या विवाद को बढ़ने से रोका जा सकता था? यह सवाल अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news