Thursday, August 13, 2026

सुपेला में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक

अंडरब्रिज से आकाशगंगा मार्ग होगा वन-वे, सर्विस रोड अतिक्रमण मुक्त करने पर सहमति

भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला क्षेत्र में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात दुर्ग पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में सड़क पर वाहन खड़ा न करने, वन-वे व्यवस्था लागू करने और सर्विस रोड को व्यवस्थित करने पर महत्वपूर्ण सहमति बनी।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे, सर्विस रोड और बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक यातायात ने सुपेला के व्यापारियों के साथ चर्चा कर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के बिंदुओं पर सहमति बनाई।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

सड़क पर नो-पार्किंग : व्यापारियों को सड़क पर वाहन खड़ा न करने और यातायात में बाधा उत्पन्न न करने की समझाइश दी गई।
वन-वे व्यवस्था : सुपेला अंडरब्रिज से आकाशगंगा की ओर जाने वाले मार्ग को वन-वे करने पर सहमति बनी।
सर्विस रोड अतिक्रमण मुक्त : नगर निगम के सहयोग से सर्विस रोड को अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त कर यातायात के लिए सुगम बनाया जाएगा।
वैकल्पिक कनेक्टिविटी : सर्विस रोड को मुख्य मार्ग से दो स्थानों पर जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि वाहनों का दबाव कम हो सके।
जनजागरूकता : व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपने ग्राहकों और कर्मचारियों को भी सड़क पर वाहन पार्क न करने के लिए प्रेरित करें।
संयुक्त कार्रवाई : यातायात पुलिस और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था व्यवस्थित करने की कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से अपील

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि सड़क एवं सर्विस रोड को पार्किंग स्थल न बनाएं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news