Thursday, August 13, 2026

दो सगे भाइयों में विवाद, बड़े ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

आरोपी कोतवाली पुलिस दुर्ग की हिरासत में

दुर्ग : न्यूज़ 36 : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के साईनगर बघेरा में चॉइस सेंटर के संचालन और हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी देवेंद्र देवांगन को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर शोभाराज अग्रवाल ने बताया आरोपी देवेंद्र देवांगन और मृतक कैलाश देवांगन सगे भाई थे। दोनों भाई चॉइस सेंटर का संचालन करते थे। बताया जा रहा है कि उनके दो चॉइस सेंटर थे, जिनमें से पुराना चॉइस सेंटर अधिक चलता था। इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
विवाद बढ़ने पर आरोपी देवेंद्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण कैलाश की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। प्रार्थी थान सिंह देवांगन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 442/2026 के तहत धारा 103 (1) बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस घटना के कारणों, वारदात में इस्तेमाल हथियार और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी देवेंद्र देवांगन के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news