भिलाई : न्यूज़ 36 : 17 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ के आव्हान अपनी मांगों को मनवाने के लिए, किए जाने वाले महाधरने को सफल बनाने हेतु दुर्ग जिले में जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी ने अभियान शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में सभी यूनियन को धरना को सफल बनाने हेतु अपनी-अपनी योजना बनाने को कहा गया है। सभी यूनियन को संख्या का लक्ष्य भी सौपा गया है साथ ही मांग पत्र को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचारित करने का भी निर्णय लिया गया है। जिससे सभी को भारतीय मजदूर संघ के कार्यों की जानकारी हो सके।
जिसके प्रथम चरण में मिड डे मील, मध्यान भोजन वर्कर्स की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवांगन के नेतृत्व में जिला शिक्षा विभाग दुर्ग के प्रांगण में हुई। जिसमें दुर्ग के विभिन्न क्षेत्रों से 35 से अधिक कार्यकर्ता बहने शामिल हुई और महाधरने को सफल बनाने की तैयारी की जानकारी दी।
सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि यह आज तक का सबसे बडा ऐतिहासिक महाधरना होगा जिसके माध्यम से हम अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने में निश्चित रूप से सफल होंगे। आगे की तैयारी एवं योजना हेतु सोमवार को जिला कार्यालय सुपेला में जिला कार्य समिति एवं संबद्द यूनियन के अध्यक्ष महामंत्री की बैठक संंपन्न हुई।इस बैैैठक में महाधरने को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
