Wednesday, August 12, 2026

अवैध शराब के खिलाफ दुर्ग पुलिस का अभियान तेज, 7 आरोपी गिरफ्तार

154 पौवा शराब और सूमो गोल्ड जब्त

भिलाई : न्यूज 36 : जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत रानीतराई, पुलगांव, धमधा और छावनी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से जुड़े 5 प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार इन मामलों में कुल 7 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 154 पौवा देशी मदिरा, करीब 5.400 बल्क लीटर शराब, 300 रुपये बिक्री रकम तथा शराब के परिवहन में इस्तेमाल सूमो गोल्ड वाहन क्रमांक CG 19 C 0997, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है, जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश
बिक्री पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने घेराबंदी और रेड कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार आरोपी बिना वैध अनुमति के शराब को वाहन अथवा थैलों में रखकर परिवहन कर रहे थे और अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे।

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने धर्मेंद्र साहू (40), धनेश्वर यादव (45), उगेश साहू (25) तीनों निवासी ग्राम मडेली, थाना कुरुद, जिला धमतरी; सनत यादव (38) निवासी ग्राम कोलिहापुरी, थाना पुलगांव; विनय कुमार तुरकाने (30) निवासी ग्राम मोहलई, थाना धमधा; दिनेश तागडे (60) तथा मूलचंद साव (48) दोनों निवासी भिलाई, थाना छावनी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Oplus_16908288

इन स्थानों पर हुई कार्रवाई

पुलिस कार्रवाई ग्राम अशोगा जरवाय रोड, कोलिहापुरी तालाब पार सब्जी मार्केट, ग्राम गोबरा शिवनाथ नदी किनारा और पावर हाउस भिलाई क्षेत्र में की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अवैध शराब कारोबारियों को पुलिस की चेतावनी

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news