Tuesday, August 11, 2026

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में निकली एक किमी लंबी तिरंगा यात्रा

रायपुर : न्यूज़ 36 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान वे हाथ में तिरंगा थामकर हजारों लोगों के साथ चले। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। इनका उत्साह देखते ही बन रहा था। विशेष तौर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा हाथों में थामा गया लगभग एक किलोमीटर लंबा तिरंगा पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। सीएम साय ने कहा कि ये तिरंगा 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है। तिरंगा यात्रा के शुभारंभसे लेकर समापन तक राजधानी में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत वातावरण दिखाई दिया। इसमें कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, वित्त मंत्री ओपी चौधरी व अन्य शामिल हुए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news