Monday, August 10, 2026

पीटीएम मीटिंग छोड़ इंसानियत का फर्ज निभाने किया रक्तदान

भिलाई : न्यूज़ 36 : सड़क दुर्घटना में घायल की जान बचाने निस्वार्थ सेवा समिति ने फिर एक नेक पहल की।
समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार, जीडी खान और अफसाना खान में शनिवार 8 अगस्त को आपातकालीन स्थिति में तुरंत पहुंच कर रक्तदान किया।
जेडी खान ने बताया कि वे अपने बच्चों और पत्नी के साथ सेक्टर-6 के एक स्कूल में (पीटीएम) की बैठक में थे। तभी उन्हें नेहरू नगर स्थित ब्लड बैंक से संदेश आया, जिसमें एक घायल व्यक्ति के लिए तत्काल खून की जरूरत थी। ऐसे में दीपक कुमार, जीडी खान और उनकी पत्नी अफसाना खान में बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और इंसानियत का फर्ज निभाया। खुर्सीपार निवासी जेडी खान ने बताया कि यह उनका 36 वां रक्तदान है और साल 2008 से वह लगातार रक्तदान कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी अफसाना खान साल 2017 से रक्तदान कर रही हैं और यह उनका 10 वां रक्तदान था।
जेडी खान का कहना है कि रक्तदान के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है क्योंकि यह एक ऐसी पहल है जो पूरी इंसानियत के काम आती है, इसलिए इस नेक पहल से समाज के हर परिवार को जोड़ने की जरूरत है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news