Monday, August 10, 2026

NMDC स्टील प्लांट में 102 पदों पर निकली भर्ती, 11 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार स्थित NMDC Steel Limited के स्टील प्लांट में युवाओं के लिए नौकरी का अवसर सामने आया है। कंपनी ने Executive Trainee के 102 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती प्रक्रिया Employment Notification No. 05/2026 के तहत की जा रही है।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 रात 11:45 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10 अलग-अलग क्षेत्रों में पद

भर्ती में इंजीनियरिंग सहित विभिन्न विषयों के पद शामिल हैं। इनमें मैकेनिकल के 51, इलेक्ट्रिकल के 22, केमिकल के 4, सिविल के 3, कंप्यूटर एवं आईटी के 4, इंस्ट्रूमेंटेशन के 2, मेटलर्जी के 3, सेरामिक्स के 3, फाइनेंस के 7 और ह्यूमन रिसोर्स के 3 पद शामिल हैं। कुल 102 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता

इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित विषय में B.E./B.Tech की डिग्री जरुरी है। कंप्यूटर एवं आईटी पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री, MCA अथवा कंप्यूटर में दो वर्षीय PG Diploma की पात्रता रखी गई है। फाइनेंस पदों के लिए Graduation के साथ CA/ICWA अथवा MBA (Finance) तथा HR पदों के लिए Graduation के बाद MBA (HR) अथवा संबंधित PG Diploma की योग्यता निर्धारित है।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्यतः 27 वर्ष निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। चयन Computer Based Test (CBT), Group Discussion और Interview के माध्यम से किया जाएगा।

ट्रेनिंग के बाद 1.80 लाख तक वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण अवधि में बेसिक पे ₹50,000 + IDA बताया गया है। ट्रेनिंग के बाद नियमित नियुक्ति पर ₹60,000 से ₹1,80,000 के वेतनमान में Assistant Manager के पद पर नियुक्ति का प्रावधान है।

11 अगस्त है अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरु हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 रात 11:45 बजे है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों की आधिकारिक अधिसूचना से पुष्टि कर लें।

नोट: वायरल पोस्टर में दी गई जानकारी में वेतन को “ट्रेनिंग के बाद ₹60,000 से ₹1,80,000 प्रतिमाह” बताया गया है। आधिकारिक विवरण के अनुसार यह वेतनमान (Pay Scale) है, जबकि ट्रेनिंग के दौरान बेसिक पे अलग है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news