Sunday, August 9, 2026

थाना पुलगांव एवं चौकी अंजोरा क्षेत्र में राहगीरों से मारपीट, झपटमारी व डकैती/लूट का प्रयास करने वाले 03 आदतन आरोपी घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : 06 अगस्त की सुबह लगभग 05:45 से 06:10 बजे के बीच, सोना बेवरेज रसमड़ा ड्यूटी जा रहे प्रार्थी मुरलीधर सोनी एवं कुनाल कुमार के साथ अज्ञात बाइक सवार 03 लड़कों द्वारा रसमड़ा ओवरब्रिज एवं कोटनी अंडरब्रिज के पास रास्ता रोककर गाली-गलौज, मारपीट एवं झपटमारी की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ितों की शिकायत पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 698/2026 एवं 699/2026 (अंजोरा) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। विवेचना एवं पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाली गयी जिसमें अतिरिक्त तथ्य प्रकाश में आए कि आरोपियों द्वारा चाकू एवं बेसबॉल बैट का इस्तेमाल कर डराने-धमकाने, चोट पहुँचाने एवं लूट का प्रयास किया गया था। इस आधार पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट एवं डकैती/लूट के प्रयास से संबंधित वैधानिक धाराएं जोड़ी गईं।
आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

1)चिराग साहू उर्फ सावन साहू, पिता गेंदालाल (गेंदा राम) साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी- राजीव नगर, वार्ड नं. 04, कोतवाली, दुर्ग।

2)तरुण उर्फ प्रियांशु चंद्राकर, पिता स्व. सुशील चंद्राकर, उम्र 18 वर्ष, निवासी- गया नगर, कोतवाली, दुर्ग।

3)आयुष निर्मलकर उर्फ योगेंद्र, पिता महेंद्र निर्मलकर, उम्र 18 वर्ष, निवासी- नयापारा नदी रोड, वार्ड नं. 01, कोतवाली, दुर्ग।

जप्त सामग्री  :

1)KTM मोटरसाइकिल (ब्लैक-ऑरेंज रंग, बिना नंबर) – घटना में प्रयुक्त वाहन।

2)एक नग धारदार चाकू – घटना में प्रयुक्त हथियार।

3)एक नग बेसबॉल बैट – पीड़ितों को डराने, धमकाने एवं चोट पहुँचाने में प्रयुक्त।

4) 550 रुपया कैश ।

सराहनीय कार्य :

उक्त त्वरित कार्यवाही में थाना पुलगांव, चौकी अंजोरा एवं जिला पुलिस बल की टीम का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने सूचना मिलते ही महज 24 घंटे के भीतर शातिर आदतन अपराधियों को चिन्हांकित कर सलाखों के पीछे पहुँचाया।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों को आश्वस्त करती है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कटिबद्ध है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news