Sunday, August 9, 2026

तेज रफ्तार बाइक घर का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुसी, घर हुआ क्षतिग्रस्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : हथखोज के गांधी चौक क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे मोटरसाइकिल चालक ने एक घर के दरवाजे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दरवाजा और छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया तथा मोटरसाइकिल घर के अंदर जा घुसी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मकान मालिक के अनुसार करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
पुलिस के अनुसार गांधी चौक हथखोज निवासी सोनम साहू ने पुरानी भिलाई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शिकायत के मुताबिक 7 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG07BJ2033 का चालक वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनके घर की ओर आया और दरवाजे को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के कारण दरवाजा टूट गया और वाहन घर के अंदर घुस गया। हादसे में घर का छज्जा भी क्षतिग्रस्त हुआ। घटना के दौरान घर में मौजूद किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रुप में सुरेंद्र यादव और डिगेश यादव के नाम पुलिस को बताए गए हैं।

पुरानी भिलाई पुलिस ने दर्ज किया मामला

प्रार्थिया सोनम साहू की रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक CG07BJ2033 के चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 0417/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 184 एमवी एक्ट, 281 बीएनएस एवं 324(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरु कर दी है।

पुलिस घटना के कारणों और वाहन चालक की लापरवाही से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news