Thursday, August 6, 2026

पिस्तौल दिखाकर दो आरोपियों ने महिला शिक्षिका को लूटा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : अमलेश्वर थाना अंतर्गत जामगांव एम में पदस्थ महिला शिक्षिका बुधवार को लूट का शिकार हो गई। जब वह शाम 4:30 बजे स्कूल से घर लौट रही थी तब उसके ऑटो को रोक कर दो आरोपियों ने पिस्टल दिखा कर उसे डराया धमकाया और उसका पर छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक महिला शिक्षिका योग्यता राजपूत जामगांव एम स्थित आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने ई-रिक्शा जिससे वह भिलाई तीन अपने घर आना-जाना करती थी उसमें बैठकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो आरोपी पिस्तौल दिखाकर उसे डराया और उसके पर्स को लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक पर्स में आवश्यक दस्तावेज, 5000 रुपए नगद, एटीएम कार्ड एवं मोबाइल रखा हुआ था। घटना के समय ई रिक्शा चालक के विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news