Thursday, August 6, 2026

शासकीय ITI दुर्ग में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 18 अगस्त को

नियोक्ताओं से 14 अगस्त तक रिक्तियों की जानकारी आमंत्रित

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 18 अगस्त 2026 को शासकीय आईटीआई दर्ग

परिसर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उपसंचालक (रोजगार) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक अपने संस्थानों में रिक्त पदों पर भर्ती कर सकते हैं। ऐसे सभी निजी नियोजक जो इस मेले के जरिए भर्तियां करना चाहते हैं, वे 14 अगस्त 2026 से पूर्व अपने संस्थान के रिक्त पदों की जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग को अधिसूचित करना सुनिश्चित करेंगे। पोर्टल पर रिक्तियां प्रेषित करने के लिए नियोक्ताओं का रोजगार मेला हेतु नियोक्ता पंजीयन होना अनिवार्य है, जिसके लिए जीएसटी क्रमांक एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। योजना एवं आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग में संपर्क किया जा सकता है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news