Saturday, July 18, 2026

बाइक चलाने को लेकर विवाद, युवक पर ईंट से जानलेवा हमला

भिलाई : न्यूज़ 36 : बाइक चलाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक व्यक्ति पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्ररि या के तहत जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार रमेश कुमार घर निर्माण के लिए ईंट का ऑर्डर देने वर्मा ट्रेडर्स पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी शाहिद कुरैशी और कृष्णा गायकवाड़ से बाइक चलाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने ईंट से हमला कर रमेश कुमार को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्मृति नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news