Saturday, July 18, 2026

द हितवाद के न्यूज एडिटर मुकेश एस. सिंह को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने किया सम्मानित

रायपुर : न्यूज़ 36 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल ने अंग्रेजी दैनिक द हितवाद के न्यूज एडिटर मुकेश एस. सिंह को कचना-खमारडीह रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) परियोजना पर प्रकाशित तथ्यपरक और प्रमाणिक विशेष रिपोर्ट के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान तत्कालीन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने प्रदान किया।रेलवे द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र में उत्कृष्ट सेवा और जनहित से जुड़े विषय पर प्रभावी पत्रकारिता की सराहना की गई है। यह प्रमाण-पत्र 13 जुलाई 2026 को रायपुर में जारी किया गया।

आरओबी परियोजना पर विशेष रिपोर्ट को मिली सराहना

मुकेश एस. सिंह ने 16 मई 2026 को द हितवाद में “Kachna-Khamardih RoB finally nears finish line” शीर्षक से विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी। रिपोर्ट में वर्षों से लंबित कचना-खमारडीह रेलवे ओवर ब्रिज परियोजना की प्रगति, लगभग 96 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव के निरीक्षण, निर्धारित समय-सीमा तथा कंपोजिट स्टील गर्डर लॉन्चिंग जैसे तकनीकी पहलुओं का विस्तार से उल्लेख किया गया था।

रेलवे प्रशासन ने इस रिपोर्ट को अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा करते हुए इसे विश्वसनीय और प्रमाणिक कवरेज बताया।
अवधेश कुमार त्रिवेदी का हुआ पदोन्नति के साथ स्थानांतरण सम्मान प्रदान करने वाले तत्कालीन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी का हाल ही में पदोन्नति के बाद उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर में चीफ फ्रेट ट्रांसपोर्ट मैनेजर (सीएफटीएम) के पद पर स्थानांतरण हुआ है।

तीन दशक से खोजी पत्रकारिता में सक्रिय

करीब तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय मुकेश एस. सिंह आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), डीआरआई, डीजीजीआई और एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियों से जुड़े मामलों पर खोजी एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा जनहित, सुशासन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रिपोर्टिंग को भी व्यापक पहचान मिली है।
कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित

राज्य-मान्यता प्राप्त पत्रकार मुकेश एस. सिंह को मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिंट मीडिया-अंग्रेजी), डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सेवा सम्मान तथा डॉ. डी.पी. चौबे स्मृति पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

सम्मान मिलने पर मुकेश एस. सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि द हितवाद के पूरे संपादकीय दल की निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित केंद्रित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने भविष्य में भी तथ्यपरक और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग जारी रखने की बात कही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news