Friday, September 11, 2026

बढ़ती जनसंख्या के विरुद्ध किया जागरुक,निकाली रैली

भिलाई : न्यूज़ 36 : विश्व जनसंख्या दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई तीन अंतर्गत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार 11 जुलाई को जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू थे। अध्यक्षता प्राचार्य निशा जैन ने की। वहीं विशेष अतिथि वार्ड पार्षद फिरोज फारूखी, प्रेमलता चंद्राकर, चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रीतिका साहू,गीता वर्मा तथा बी ई टी ओ सैय्यद असलम थे।
कार्यक्रम में बढ़ती हुई जनसंख्या पर 11 वीं एवं 9 वी की छात्र छात्राओं ने निबंध लेखन और संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर जागरूकता आधारित पोस्टर स्कूली बच्चों ने बनाए। बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा में परिवार नियोजन के स्थाई साधन और अस्थाई साधनों के तहत रोजाना 11 जुलाई से 18 जुलाई तक पुरुष नसबंदी और महिला नसबंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, झीठ और जिला अस्पताल दुर्ग और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क होगी।
मुख्य अतिथि सतीश साहू ने कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार के माध्यम से शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर उपाय किए जा सकते है। प्राचार्य निशा जैन ने समृद्ध समाज शिक्षित समाज के लिए लोगों को स्वास्थ्य कार्यक्रम के छोटा परिवार सुखी परिवार के तहत बच्चों मे अंतर रखने और माता और शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने बल पर जोर दिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए। अंत में स्वास्थ्य विभाग ने जन जागरूकता रैली निकाली। आयोजन में आर विश्वास, रूपाली,शमीम बानो, देवेंद्र राजपूत, राहुल यादव, निवेश प्रधान, शतरूपा निर्मलकर,रेखराम साहू, प्रशांत यादव,डुमेश्वर यादव, यशवंत साहू, हिमांशु सूर्यवंशी,दुर्गा कंवर और नारायण साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news