आज 27 जून को 274 व 29 जून को 266 कार्मिकों को महात्मा गाँधी कला मंदिर में दिया जाएगा
भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी कार्मिकों को वर्ष 2025 का नेहरू पुरस्कार 27 जून और 29 जून को शाम 5 बजे महात्मा गाँधी कला मंदिर में दिया जाएगा। मुख्य अतिथि होंगे बीएसपी के कार्यकारी निदेशक प्रभारी अजय कुमार चक्रवर्ती। दोनों दिन मिलाकर कुल 540 कार्मिकों को नेहरू पुरस्कार बांटा जाएगा। विगत कई वर्षों से बीएसपी कार्मिकों को तीन श्रेणियों में नेहरू पुरुस्कार देने की परम्परा रही है। कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट योगदान तथा विशिष्ट निष्पादन के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। विगत वर्ष यह पुरस्कार नहीं दिया जा सका था। उस पुरस्कार को अब दो दिनों के आयोजन में दिया जाएगा। यह पहली बार है कि नेहरू पुरस्कार समारोह महात्मा गाँधी कला मंदिर में रखा गया है। इसके पूर्व यह हमेशा नेहरू सांस्कृतिक सदन सेक्टर 1 में रखा जाता था। उसकी मरम्मत के चलते आयोजन को कलामंदिर में रखा गया है। कलामंदिर में सीटों की संख्या कम है इसलिए यहां दो दिन कार्यक्रम रखना पड़ रहा है। ई 7 ग्रेड तक के अफसरों को जवाहर पुरस्कार के तहत 8000 रु. गैर कार्यपालकों को नेहरू पुरस्कार के तहत 6000 रु. व्यक्तिगत रूप से दिए जाते हैं। तीसरी श्रेणी में ई 7 ग्रेड तक के अफसरों व गैर कार्यपालकों को जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार के अंतर्गत 10 हजार रु. प्रति समूह या 2000 रु. प्रति सदस्य जो अधिकतम ही दिए जाते हैं।
