Saturday, June 27, 2026

देवर पर चाकू से जानलेवा हमला, पत्नी भी घायल

भिलाई : न्यूज़ 36 : पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर संदेह किए जाने के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी पर भी आरोपी पति ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया एस. अनुशा नगर निगम भिलाई में कार्यरत है। 25 जून 2026 की शाम करीब छह बजे अपने पति एस. अजय के साथ मोटर साइकिल से इलाज कराने पावर हाउस बस स्टैंड स्थित एक निजी अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान उनका रिश्ते में देवर लगने वाला जी. रोहित पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। आरोप है कि पति एस. अजय पत्नी व जी. रोहित के बीच अवैध संबंध होने का संदेह करता था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news