दुर्ग : न्यूज़ 36 : जुपिटर में बैठकर जा रहे परिवार को अन्य वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे जुपिटर में बैठी पीड़िता गिरकर बेहोश हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पीड़िता ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया बिंदु सिंह राजपूत बजरंग नगर कंडरा पारा शिवपारा वार्ड नंबर 34 निवासी है। 23 जून को वह अपने पति रमेश राजपूत के साथ अपने बच्चे श्रीयंश राजपूत को लेकर न्यायालय दुर्ग पेशी पर आई हुई थी। पेशी में लंच टाइम होने के कारण वे लोग घर वापस अपनी गाड़ी जुपिटर सीजी 07 बीपी 3389 से लौट रहे थे। गंजपारा नाका चौक के पास लापरवाही वह तेज गति से एक वाहन चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी इससे सभी लोग गाड़ी से गिर गए। पीड़िता को सिर, घुटने, हाथ, पैर आदि में चोटे आई और वह बेहोश हो गई थी। लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, वहीं पीड़िता की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक फरार हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
