अब तक 13 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से संगठित रुप से स्क्रैप चोरी और उसके अवैध परिवहन के बहुचर्चित मामले में दुर्ग पुलिस को अवैध परिवहन के बहुचर्चित मामले में दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना खुर्सीपार पुलिस ने प्रकरण के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, हथखोज भिलाई में छापेमार कार्रवाई की गई थी।
जांच के दौरान विभिन्न हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री लोड मिली थी। मौके पर बड़ी मात्रा में स्क्रैप का भंडारण तथा उसकी लोडिंग और परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी भी बरामद की गई थी।
जांच में खुलासा हुआ कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए लोहे के स्क्रैप का अवैध परिवहन और विक्रय किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान करीब 250 टन लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये बताई गई। अवैध परिवहन के बहुचर्चित मामले में दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना खुर्सीपार पुलिस ने प्रकरण के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, हथखोज भिलाई में छापेमार कार्रवाई की गई थी।
जांच के दौरान विभिन्न हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री लोड मिली थी। मौके पर बड़ी मात्रा में स्क्रैप का भंडारण तथा उसकी लोडिंग और परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी भी बरामद की गई थी।
जांच में खुलासा हुआ कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए लोहे के स्क्रैप का अवैध परिवहन और विक्रय किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान करीब 250 टन लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये बताई गई। वहीं वाहनों और मशीनरी सहित कुल जब्त संपत्ति का मूल्य लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये आंका गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में पहले ही 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था। विवेचना के दौरान फरार आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी क्रम में पुलिस ने हाईवा चालक तेजराम निषाद उर्फ दद्दू (35 वर्ष), निवासी जेवरा सिरसा, जिला दुर्ग को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी भूमिका स्क्रैप के अवैध परिवहन में सामने आने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि बीएसपी स्क्रैप चोरी प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि औद्योगिक सामग्री एवं स्क्रैप के अवैध क्रय-विक्रय या परिवहन संबंधी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
