दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में अवैध गुटखा निर्माण की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर फैक्ट्री से मिक्सर मशीन, कटर मशीन सहित बड़ी मात्रा में रॉ मैटेरियल जब्त किया है। खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री मालिक ने अपनी ग्राम कचांदुर स्थित फैक्ट्री नुमा गोदाम उत्तरप्रदेश निवासी शानू नामक व्यक्ति को किराए पर दिया था। पिछले करीब 20 दिनों से फैक्ट्री बंद थी। इसी बीच गार्ड ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना फैक्ट्री मालिक को दी। फैक्ट्री मालिक ने जब किराएदार से मोबाइल पर संपर्क किया तो मोबाइल बंद बताने लगा था। इस पर मालिक स्वयं थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया।
कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध गुटखा निर्माण से जुड़े सामान बरामद किए गए, जबकि किराएदार शानू फरार बताया जा रहा है। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी समित मिश्रा ने बताया कि किराए से लेने वाला व्यक्ति का नाम शानू है जो उन्नाव उत्तर प्रदेश का निवासी है। एग्रीमेंट में उसका पता उन्नाव का दिया गया है। मोबाइल पर कांटेक्ट करने पर स्विच ऑफ बता रहा है। मामले की जांच की जा रही है और उसका पता तलाश कर रही है।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
