Wednesday, June 24, 2026

मुहर्रम के आयोजन तकरीर, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर में जुटे लोग

अंजुमन हुसैनिया के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे : इंद्रजीत

भिलाई : न्यूज़ 36 : अंजुमन हुसैनिया कमेटी, सड़क- 20 जोन-1, खुर्सीपार, भिलाई में मुहर्रम के आयोजन जारी है। यह सभी आयोजन मौलाना सैयद आलमगीर अशरफ अशरफी उल जिलानी (किछौछा शरीफ, उत्तर प्रदेश) की सरपरस्ती में हो रहे हैं। यहां एक तरफ इलाहाबादी पंचायती ताजिया के बैनर तले इमामबाड़ा में ताजिया बनाने का काम अंतिम चरण में है, वहीं रोजाना रात में बाद नमाज ईशा तकरीर हो रही है और इसके बाद आम लंगर जारी है। इसी कड़ी में रविवार 21 जून को औरतों के लिए तकरीर, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजन में दोपहर में सिमगा से आईं आलिमा शाहना नूरी की तकरीर हुई। जिसमें बड़ी तादाद में औरतों ने भागीदारी दी। तकरीर में आलिमा नूरी ने कर्बला के वाकयात बताए। वहीं आखिर में दुआए खैर की गई। इसके बाद आम लंगर में लोगों ने भागीदारी दी।
रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू उपस्थित थे। उन्होंने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुहर्रम का संदेश हमें त्याग, बलिदान, मानवता और आपसी भाईचारे की प्रेरणा देता है। अंजुमन हुसैनिया की मानव सेवा से जुड़ी पहल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि समाज की एकता, सद्भाव और जनसेवा के ऐसे प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे, यही कामना है।


रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने वाले रक्तदाताओं को आयोजन समिति की ओर से इन्द्रजीत सिंह छोटू ने हेलमेट व प्रमाणपत्र दिए। इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर गनी खान, शाहिद अहमद रज्जन, जहीर खान, इमरान खान, सैयद जमशेद अली, अंजुम अली, नसीम खान, शाहीन खान, शाहीर बानो, फरीदा बानो, रूबी अंजुम, सीमा बानो, फातिमा खातून, अमीना खातून, स्वालेहा खातून, राशिदा, शबनम शेख, सोगरानिसा और नजमा बेगम शामिल रहे।
पूरे आयोजन को कामयाब बनाने में कमेटी के सदर हुसैन अली अशरफी के साथ कमालुद्दीन अशरफी, मुश्ताक अली, मोहम्मद कुद्दूस, बशीर अली, मोहम्मद शकील, शेरे बशीर, अकरम, अरशद अय्यूब, आरिफ अय्यूब, अरशद अली, अशफाक अली, मोहम्मद सगीर, अहमद रज़ा, मोहम्मद तुफैल, राशिद, तौहीद अली, साहिल, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद साजिद, मुमताज अली, राज मोहम्मद, रमजान अली, रिंकू और जावेद शेख सहित तमाम लोगों की भागीदारी रही।

इन प्रतिभावान बेटियों का किया गया इस्तकबाल

इस दौरान विभिन्न स्कूली परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी के साथ पास होने वाली बेटियों का इस्तकबाल किया गया। इनमें आमना बानो, आशना बानो, अंजुम निसा, रेशमा परवीन, आफरीन बानो, शिफा परवीन, मेहविश, नाजिया बानो, सना परवीन, सोफिया परवीन, दिलखुश बानो, शिफा बानो, मिस्बाह बानो, शाजिया बानो, इशरत बानो, मेहरून खातून और स्वालेहा नाज शामिल हैं।

महिला कमेटियों को भी नवाजा

आयोजन में विभिन्न मुस्लिम महिला कमेटियों का इस्तकबाल किया गया। इनमें रहमान दरूद कमेटी कोहका, हजरत आयशा सिद्दीका कमेटी खुर्सीपार, अल मदद सोशल वेलफेयर कमेटी सेक्टर 10 और हजरत बीबी फातिमा जोहरा मुस्लिम कमेटी सेक्टर-6 भिलाई शामिल हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news