भिलाई : न्यूज़ 36 : 22 जून 2026 सोमवार को संध्या 5:30 से गुंडिचा मंडप डोम शेड सेक्टर 10 भिलाई नगर में आयोजित राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया था।
इस कड़ी में दुर्ग जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं विभिन्न जगहों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस कड़ी में सब जूनियर समूह अंडर 14 ,जूनियर समूह अंडर 17 और सीनियर समूह 19 वर्ष या उससे अधिक वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपना बेहतर प्रदर्शन करके टीम में जगह बनाने का प्रयास किया। इस चयन प्रक्रिया का उद्घाटन हनुमान जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया, इस प्रतियोगिता में सेक्टर 10 की पार्षद श्रीमती सुभद्रा सिंह भी उपस्थित थी उन्होंने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से जिले के लिए बेहतर प्रदर्शन करके ज्यादा से ज्यादा मैडल लाने के लिए शुभकामनाएं दी।
इस प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में 10 जुलाई से 12 जुलाई वर्ष 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर के रेलवे स्टेडियम में होना तय है। खेलों की नगरी भिलाई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे इन छात्र-छात्राओं से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थाई बॉक्सिंग के जिला सचिव जेपी राजू ने की है। इस चयन प्रक्रिया के कार्यक्रम में कारा -कु- जू -बो -काई -काॅन कराते डो मार्शल आर्ट्स एंड योग एसोसिएशन के वरिष्ठ छात्र रामकुमार पांडे, गांधी सोनी, भरत लाल साहू, सुभाष सोनी, दीपेश आहूजा, रोहन देवांगन, विपिन दहाते, अक्षत चंद्रा , अरमान देवांगन, वेदांत साहू वह जूनियर सीनियर ब्लैक बेल्ट ब्राउन बेल्ट आदि बहुतायत संख्या में उपस्थित थे।
थाई बॉक्सिंग के दुर्ग जिले के अध्यक्ष चिन्ना केशवलु ने भी छात्र-छात्राओं से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद एवं कामना तथा शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में इस खेल को बढ़ाने के लिए साथ में यथा संभव सहयोग की आश्वासन दिया। दुर्ग जिला थाई बॉक्सिंग के जिला सचिव ने कहा कि जल्द ही प्रतियोगिता हेतु इनका विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
