Tuesday, June 23, 2026

सेक्टर 9 हास्पिटल के कर्मी कर्म शिरोमणि से सम्मानित

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी के जेएलएन सेक्टर 9 हास्पिटल मे कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ। उत्कृष्ट योगदान के लिए कार्मिकों को सम्मानित किया गया। ऑपरेटिव कम टेक्नीशियन संतोष कुमार, रेडियोलॉजी विभाग के हॉस्पिटल अटेंडेंट मोहम्मद अख्तर, स्टाफ नर्स शैलेन्द्र दिनेश ग्वाल तथा मिथला कौशल को कर्म शिरोमणि पुरस्कार दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, डॉ. उदय कुमार, महाप्रबंधक प्रभारी जेएन ठाकुर तथा महाप्रबंधक शाहिद अहमद द्वारा सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शील कमल ठाकुर, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज कुमार गुप्ता, एजीएम जया राय, उप प्रबंधक शैला अब्राहम, सहायक प्रबंधक शिबा थॉमस आदि उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news