Monday, June 22, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

बीरा जी के अंगना में सर्व समाज कल्याण समिति का आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को कोहका स्थित बीरा जी के अंगना में सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई एवं पतंजलि योगसाधक समिति, कान्हा पार्क कोहका के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मबल, सकारात्मक ऊर्जा और तनावमुक्त जीवन प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर निरोगी जीवन का संकल्प लिया। साथ ही लोगों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया गया।

अंत में सभी योग साधकों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंग छोटू ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news