भिलाई : न्यूज़ 36 : कैलाश नगर क्षेत्र से लोहे का सेंट्रींग प्लेट चोरी कर ले जाने एवं विरोध करने पर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी प्रार्थी प्रमोद तिवारी द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 19 जून को दोपहर करीब 12 बजे उसके कैलाश नगर स्थित प्लाट से लोहे का सेंट्रींग प्लेट कीमती लगभग 50,000 रुपये को रूपेश निषाद उर्फ रूपा एवं उसके साथी द्वारा चोरी कर ले जाया जा रहा था। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी रूपेश निषाद निवासी अटल आवास वैशाली नगर एवं अशोक यादव (45) निवासी वैशाली नगर को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
