भिलाई : न्यूज़ 36 : 21 जून को आयोजित होने वाली री-नीट (Re-NEET) परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थी केवल आधी बांह (हाफ स्लीव्स) की शर्ट या टी-शर्ट पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, अभ्यर्थियों को पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) पाउच ले जाने की अनुमति दी गई है, जिसमें आवश्यक दस्तावेज और सामग्री रखी जा सकेगी।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में भारी गहने, आभूषण या अन्य सजावटी वस्तुएं पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा स्मार्ट वॉच, इयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
परीक्षा एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए प्रतिबंधित वस्तुएं अपने साथ न लाएं।एनटीए के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोका जा सकता है। ऐसे में सभी परीक्षार्थियों से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
