Thursday, June 18, 2026

परीक्षा केंद्रों की मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

नीट परीक्षा के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : राष्ट्रीय परीक्षा जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के सुचारू और शांतिपूर्ण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आगामी 21 संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 6939 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था, शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिले के सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग, निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बिजली विभाग के अधिकारी की विशेष ड्यूटी लगाई है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त इन सभी अधिकारियों कोपरीक्षा के दिन पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 6.30 बजे तक अपने-अपने केंद्रों में उपस्थित रहना है।

परीक्षा केंद्रों की परिधि में विभिन्न गतिविधियां प्रतिबंधित

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में निर्धारित नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा 2026 के सभी परीक्षा केद्रों के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किए हैं। पारित आदेशानुसार परीक्षा दिवस 21 जून को संबंधित परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में सभी प्रकार के कोचिंग संस्थानों, शैक्षणिक मार्गदर्शन केन्द्रों, बुक स्टाल संचालकों, पुस्तक विक्रेताओं अथवा अन्य व्यक्तियों द्वारा किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार, पर्चा, पंपलेट, वितरण, ज्ञापन वितरण, अस्थायी स्टाल टेंट, टेबल, कुर्सी, शिविर का संचालन अथवा अनावश्यक भीड़ एकत्र करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केन्द्रों के 500 मीटर की परिधि में दोपहर 12 बजे से सायं छह बजे तक किसी भी प्रकार के लाउडस्पीकर, डीजे, धुमाल, ध्वनि विस्तारक यंत्र, सार्वजनिक उद्घोषणा अथवा अन्य तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले प्रणाली (पुलिस/प्रशासन को छोड़कर) उपकरणों का उपयोग जिससे परीक्षा संचालन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news