Wednesday, June 17, 2026

भीषण गर्मी में स्कूल खोलना बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर के अध्यक्ष ने जताई चिंता

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने प्रदेश में जारी भीषण गर्मी के बीच स्कूलों को खोलने के निर्णय पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया है। उन्होंने कहा कि भिलाई सहित पूरे दुर्ग जिले में तापमान लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना उचित नहीं है।

मुकेश चंद्राकर ने कहा कि कई विद्यालयों में गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। पेयजल, शीतल कक्ष, पंखे एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के अभाव में  विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भीषण गर्मी के कारण बच्चों में लू लगने, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं कि अभिभावकों में भी इस निर्णय को का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा लेकर चिंता और असंतोष का माहौल है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बच्चों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए मौसम की वास्तविक परिस्थितियों का आकलन किया जाए। मौसम सामान्य होने तक स्कूलों में अवकाश बढ़ाने अथवा वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जाना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर ने सरकार से विद्यार्थियों और अभिभावकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए स्कूल खोलने के निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार करने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news