Wednesday, June 17, 2026

डीयू के सामने खड़ी कार में लगी भीषण आग, अग्निशमन दल ने समय रहते पाया काबू

दुर्ग : न्यूज़ 36 : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के सामने खड़ी एक कार में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:13 बजे सूचना प्राप्त हुई कि विश्वविद्यालय के सामने खड़ी कार क्रमांक सीजी-07-बीबी-0531 में आग लग गई है। वाहन के मालिक की पहचान राहुल प्रधान के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन कार्यालय से एक दमकल वाहन और अग्निशमन कर्मियों की टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि कार पूरी तरह आग की चपेट में थी और उससे भीषण लपटें निकल रही थीं।अग्निशमन कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का कार्य शुरु किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया और उसे आसपास के क्षेत्रों तक फैलने से रोक लिया गया। समय पर कार्रवाई होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में अग्निशमन दल प्रभारी प्रवीण बारा तथा अग्निशमन कर्मचारी प्रवीन सिन्हा, पराग भोसले, जयराम, राहुल कुमार और महेन्द्र चंदेल ने संयुक्त रुप से राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि टीम की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखा जा सका।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news