Monday, June 15, 2026

नशे में वाहन चलाने वाले109 पर कार्रवाई

ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की हो रही जांच

भिलाई : न्यूज़ 36 : यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों, ब्लैक स्पाट, ग्रे स्पाट, मार्केट क्षेत्र, चौपाटी और माल रोड सहित विभिन्न स्थानों पर फिक्स चेकिंग पाइंट बनाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की नियमित जांच की जा रही है। इस दौरान बीते एक सप्ताह में शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 109 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वहीं एक जनवरी 2026 से 13 जून तक कुल 1506 चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। संबंधित मामलों में न्यायालय द्वारा 10 हजार से 15 हजार रुपये तक का अर्थदंड भी लगाया गया है। अभियान के दौरान रविवार को सुबह वाहन जांच के समय एक तवेरा चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण में अल्कोहल की मात्रा पाई गई, जो निर्धारित सीमा से कहीं अधिक थी। पुलिस ने तत्काल वाहन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन स्वामी से संपर्क कर वैकल्पिक वाहन और योग्य चालक की व्यवस्था कर यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news