Sunday, June 14, 2026

ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI ने 7150 पदों पर निकाली भर्ती

15 जून से पहले कैंडिडेट करें अप्लाई

न्यूज़ 36 : 20261 SBI Apprentice Vacancy: एसबीआई लेकर आई युवाओं के लिए नौकरी की सौगात, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देश भर में 7,150 अप्रेंटिस (Apprentice) पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 15 जून 2026 तक जारी रहेंगे। जो कैंडिडेट्स बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर मौका का लाभ उठाए।

पात्रता : भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। उम्मीदवार ने अपनी डिग्री 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले पूरी कर ली हो। जिस राज्य के लिए वे आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में पूरी तरह से दक्ष होना आवश्यक है।

आयु सीमा : उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्ग को सरकार के नियम अनुसार छूट दी जाएगी।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। यह 1 साल का एक ट्रेनिंग प्रोग्राम (Apprenticeship) है।

कैसे होगा चयन ?

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्थानीय भाषा के ज्ञान और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. कुछ मामलों में मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है. चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि तक ट्रेनिंग दी जाएगी जिसके दौरान उन्हें हर महीने स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 300 रुपए का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। अनुसूचित जाति (एससी)अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

SBI Apprentice Recruitment 2026:

ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए Careers वाले सेक्शन पर क्लिक करें।

वहां पर Engagement of Apprentices in SBI (Advertisement No. CRPD/APPR/2026) का लिंक खोलें।

Apply Online पर क्लिक करें और न्यू रजिस्ट्रेशन करके अपना बेसिक डिटेल भरें।

इसके बाद लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें।

लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news