15 आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के अवैध लेन-देन के खिलाफ बड़ी कार्रवा करते द्वार 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों पर साइबर ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से ट्रांसफर कर आर्थिक लाभअर्जित करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल एवं प्राप्त शिकायतों के आधार पर थाना मोहन नगर क्षेत्र में संचालित कोटक महिंद्रा बैंक के विभिन्न खातों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि इन खातों में साइबर ठगी से प्राप्त रकम जमा की जा रही थी और खाताधारक उस राशि का विभिन्न माध्यमों से लेन-देन कर रहे थे।
विवेचना के दौरान यह भी पाया गया कि खाताधारकों ने स्वयं अथवा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराधियों द्वारा गई रकम को इधर-उधर स्थानांतरित करने के लिए किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत धारा 318 (4) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार :
गिरफ्तार आरोपियों में पीयूष डडसेना, साहिल खान, खुशी झा, मोहम्मद फरान, अभिजीत कुमार, आदित्य रजक, आशीष चंद्राकर, निखिल साहू, रितेश मसीह, मोहम्मद सोहेल, निकिता चौहान, शुभा सेंगर, शिवम पांडेय, रितेश देवांगन तथा रणधीर झा शामिल हैं।
बैंकिंग दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त
पुलिस ने आरोपियों से बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य तथा अन्य गई रकम को इधर-उधर स्थानांतरित करने के लिए किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत धारा 318 (4) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में पीयूष डडसेना, साहिल खान, खुशी झा, मोहम्मद फरान, अभिजीत कुमार, आदित्य रजक, आशीष चंद्राकर, निखिल साहू, रितेश मसीह, मोहम्मद सोहेल, निकिता चौहान, शुभा सेंगर, शिवम पांडेय, रितेश देवांगन तथा रणधीर झा शामिल हैं।
बैंकिंग दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त
पुलिस ने आरोपियों से बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य तथा अन्य बैंकिंग अभिलेख जब्त किए हैं। इनकी जांच के आधार पर साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, मोबाइल नंबर या इंटरनेट बैंकिंग सुविधा उपयोग के लिए उपलब्ध न कराएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि साइबर अपराध में बैंक खाते के उपयोग की स्थिति में खाताधारक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। किसी भी साइबर ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में देने की सलाह दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और म्यूल बैंक खातों के माध्यम से अवैध लेन-देन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
